हुज़ूर: भोपाल के हलालपुर बस स्टैंड पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने बीआरटीएस हटाने के कार्य का किया निरीक्षण
Huzur, Bhopal | Feb 2, 2024 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के बाद भोपाल से बीआरटीएस हटाने का काम तेजी से जारी है। आज विधायक रामेश्वर शर्मा ने हलालपुर बस स्टैंड पर नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बीआरटीएस हटाने के कार्य का निरीक्षण किया। मध्य प्रदेश का पहला सबसे लंबा डबल डेकर फ्लाईओवर बनना है इसलिए निर्माण एजेंसी द्वारा बीआरटीएस कॉरिडोर हटाया जा रहा है।