हुज़ूर: कट मारने के विवाद में हत्या करने वाले दो गिरफ्तारः टीटी नगर पुलिस ने की कार्रवाई, रिमांड पर लेकर की जा रही पूछताछ
Huzur, Bhopal | Feb 2, 2024 टीटी नगर पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक जवाहर चौक इलाके में रहने वाला राहुल लोखंडे बीती 21 दिसंबर को मोटर सायकिल से जवाहर चौक से रोशनपुरा जा रहा था। रंगमहला चौराहे पर स्कूटर सवार तीन युवकों ने उसकी बाइक को कट मार दिया था, जिसको लेकर विवाद हुआ था।