नौतन: नौतन थाना पुलिस ने 135 बोतल शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार किया, जेल भेजा
नौतन पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों में आज 17 दिसंबर मंगलवार 2 बजे छापेमारी कर शराब सहित एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है, थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सुंदर पट्टी गांव से गणेश कुशवाहा को आधा लीटर शराब के साथ पकड़ा गया है, वहीं दियरा क्षेत्र के छरकी से 135 बोतल बंटी बबली शराब तथा बैकुंठवा से 12 लीटर विदेशी शराब को जब्त किया गया है।