नौतन: खैरा टोला गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने से हजारों की संपत्ति राख
नौतन थाना क्षेत्र के खैरा टोला गांव में रविवार की सुबह सात बजे बिजली की शॉर्ट सर्किट से अचानक लग गई आग लगने से प्रतोष यादव।खैरा टोला वार्ड नंबर 16 निवासी का घर व नगद समेत हजारों की संपती जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।पिड़ीत ने बताया कि घर के सभी लोग अपने खेत में काम करने चले गए थे।