नौतन: मंगलपुर ढाला से 40 पीस विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, बाइक ज़ब्त
नौतन थाना क्षेत्र के मंगलपुर ढाला से शनिवार के दिन गुप्त सूचना के आधार पर 40 पीस विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने एक बाइक को भी जप्त किया है। पकड़ा गया कारोबारी झखरा के गोविंद कुमार बताया गया है। रविवार के दोपहर 2 बजे कार्रवाई करते हुए नौतन थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया।