Public App Logo
Jansamasya
Mango
Delhincr
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
No video available

श्योपुर: नगर पालिका द्वारा दुकान एवं भूखंड बोली पर आपत्ति लगाने को लेकर विपक्ष के पार्षदों ने कलेक्टर शिवम वर्मा को सौंपा ज्ञापन

Sheopur, Sheopur | May 1, 2023

MORE NEWS

आंगनबाडी केन्द्रों पर स्कूल रेडीनेस मेलों का आयोजन संपन्न
बच्चों के समग्र विकास के लिए सराहनीय पहल-प्रभारी कलेक्टर
 -----
प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद ने दलारना बगीची आंगनबाडी केन्द्र पर आयोजित स्कूल रेडीनेस मेले के दौरान बच्चों के अभिभावको से संवाद करते हुए कहा कि रेडीनेस मेले बच्चों के समग्र विकास के लिए एक सराहनीय पहल है। इस पहल का उद्देश्य आंगनबाडी केन्द्रों के बच्चों को स्कूलों में प्रवेश के लिए बेहतर तरीके से तैयार करना है, जिससे वे आंगनबाडी के उपरांत प्रायमरी विद्यालयों में औपचारिक शिक्षा की शुरूआत अच्छे तरीके से कर सकेंगे। इस अवसर प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के समन्वयक श्री महेन्द्र यादव सहित आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका आदि उपस्थित थे। 

उल्लेखनीय है कि महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश शासन तथा प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की साझेदारी में मध्यप्रदेश के श्योपुर जिला सहित भोपाल, रायसेन एवं टीकमगढ़ जिलों में समर कैम्प 2026 स्कूल के लिए तैयारी कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा के अंतर्गत आंगनवाड़ी से कक्षा-1 में प्रवेश लेने वाले 5 से 6 आयु वर्ग के बच्चों को विद्यालयीन शिक्षा के लिए तैयार करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिले के सभी 1254 आंगनबाडी केन्द्रों पर द्वितीय स्कूल रेडीनेस मेलों का आयोजन किया गया।  

प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के समन्वयक श्री महेन्द्र यादव ने बताया कि आंगनबाडी केन्द्रो पर आयोजित द्वितीय स्कूल रेडीनेस मेलों के माध्यम से 16 हजार बच्चों का पुर्न मूल्याकंन किया गया, इन कार्यक्रमों में 10 हजार के लगभग अभिभावकों ने सक्रिय सहभागिता की गई।  
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh

आंगनबाडी केन्द्रों पर स्कूल रेडीनेस मेलों का आयोजन संपन्न बच्चों के समग्र विकास के लिए सराहनीय पहल-प्रभारी कलेक्टर ----- प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद ने दलारना बगीची आंगनबाडी केन्द्र पर आयोजित स्कूल रेडीनेस मेले के दौरान बच्चों के अभिभावको से संवाद करते हुए कहा कि रेडीनेस मेले बच्चों के समग्र विकास के लिए एक सराहनीय पहल है। इस पहल का उद्देश्य आंगनबाडी केन्द्रों के बच्चों को स्कूलों में प्रवेश के लिए बेहतर तरीके से तैयार करना है, जिससे वे आंगनबाडी के उपरांत प्रायमरी विद्यालयों में औपचारिक शिक्षा की शुरूआत अच्छे तरीके से कर सकेंगे। इस अवसर प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के समन्वयक श्री महेन्द्र यादव सहित आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका आदि उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश शासन तथा प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की साझेदारी में मध्यप्रदेश के श्योपुर जिला सहित भोपाल, रायसेन एवं टीकमगढ़ जिलों में समर कैम्प 2026 स्कूल के लिए तैयारी कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा के अंतर्गत आंगनवाड़ी से कक्षा-1 में प्रवेश लेने वाले 5 से 6 आयु वर्ग के बच्चों को विद्यालयीन शिक्षा के लिए तैयार करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिले के सभी 1254 आंगनबाडी केन्द्रों पर द्वितीय स्कूल रेडीनेस मेलों का आयोजन किया गया। प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के समन्वयक श्री महेन्द्र यादव ने बताया कि आंगनबाडी केन्द्रो पर आयोजित द्वितीय स्कूल रेडीनेस मेलों के माध्यम से 16 हजार बच्चों का पुर्न मूल्याकंन किया गया, इन कार्यक्रमों में 10 हजार के लगभग अभिभावकों ने सक्रिय सहभागिता की गई। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh

Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 2, 2026

जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन कार्यक्रम आयोजित
नगरपालिका अध्यक्ष ने किया मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन
-----
नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग ने नगरपालिका भवन श्योपुर में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गत 19 मार्च से 30 जून तक आयोजित अभियान के तहत जल संरक्षण के विभिन्न कार्यक्रम किये गये तथा नागरिकों को जल संरचनाओं के संरक्षण के साथ ही पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि इस दौरान सीप नदी में विभिन्न घाटों पर जनभागीदारी से स्वच्छता अभियान आयोजित किये गये तथा नदी घाट पूजन के कार्यक्रम आयोजित किये गये। बीबीजी की बावडी की साफ-सफाई का कार्य करने के साथ ही कदवाल नदी की साफ-सफाई का कार्य भी किया गया। इसके साथ ही तपोवन में पौधरोपण कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाये गये। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकाल के दौरान नगर में प्याऊ का संचालन किया गया और पक्षियों के लिए दाना पानी अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर सकोरे लगाये गये है। नगरीय क्षेत्र में विभिन्न नालों की सफाई भी कराई गई है।नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग द्वारा इस अवसर पर  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के जल संरक्षण पर आधारित संदेश का वाचन भी किया गया।  

समापन कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री संजय महाना, पार्षदगण श्री विष्णु पाराशर, श्री खालिद फारूकी, श्री अकबर अली, श्री जुगल मेहरा, पार्षद प्रतिनिधि श्री दीपचंद रेगर, समाजसेवी श्री कैलाश पाराशर, डॉ ओमप्रकाश टकसाली, श्री सुधाकर पचौरी, श्री नाथूलाल सोनी, जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह, ब्लॉक समन्वयक श्रीमती नीतू गौतम, उपयंत्री श्री पवन गर्ग आदि उपस्थित रहें। 

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय ने कहा कि अभियान के तहत जिले में जल संरक्षण के कई कार्य संपन्न हुए है, नगरीय क्षेत्र में सीप एवं कदवाल नदी स्थित विभिन्न घाटो की साफ-सफाई का कार्य संपन्न हुआ है। उन्होंने कहा कि फरवरी माह में आयोजित हुई सीप संकल्प पदयात्रा के माध्यम से सीप नदी के संरक्षण की पहल जिला पुरातत्व एवं पर्यटन विकास परिषद द्वारा की गई है। उन्होंने कहा कि नदियों का संरक्षण करना हमारा दायित्व है। 

नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री संजय महाना ने कहा कि जीवन के लिए जल महत्वपूर्ण है, यह प्रकृति का बडा उपहार है, हमारा नैतिक दायित्व है कि जल संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करें, जल ही जीवन का आधार है और हमारी समृद्धि का भी आधार है। जल संरक्षण में सभी की सहभागिता आवश्यक है, हमें अपने व्यवहार में जल संरचनाओं की स्वच्छता, संरक्षण और रख-रखाव को शामिल करना होगा। 

जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह द्वारा भी जन अभियान परिषद के माध्यम से जल संरक्षण के लिए आयोजित की गई विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार श्री आदित्य चौहान द्वारा किया गया। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत मॉ सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जलन के साथ हुई। कार्यक्रम के अंत में जल संरक्षण के लिए आयोजित गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों, समूह की महिलाओं, नगरपालिका अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों को प्रशस्ती पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित जन समूह को श्रीमती नेहा सिंह द्वारा जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई। 

प्रदर्शनी का आयोजन

नगरपालिका परिषद श्योपुर द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आयोजित की गई विभिन्न गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, इसके साथ ही कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा जल संरक्षण पर रचित कविता मै पानी की बूंद भी बैनर पर डिस्प्ले की गई। प्रदर्शनी में सीप संकल्प पदयात्रा के दौरान आयोजित की गई गतिविधियां भी फोटोग्राफर्स के माध्यम से प्रदर्शित की गई। अतिथियों एवं उपस्थित नागरिको द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। 
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन कार्यक्रम आयोजित नगरपालिका अध्यक्ष ने किया मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन ----- नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग ने नगरपालिका भवन श्योपुर में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गत 19 मार्च से 30 जून तक आयोजित अभियान के तहत जल संरक्षण के विभिन्न कार्यक्रम किये गये तथा नागरिकों को जल संरचनाओं के संरक्षण के साथ ही पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि इस दौरान सीप नदी में विभिन्न घाटों पर जनभागीदारी से स्वच्छता अभियान आयोजित किये गये तथा नदी घाट पूजन के कार्यक्रम आयोजित किये गये। बीबीजी की बावडी की साफ-सफाई का कार्य करने के साथ ही कदवाल नदी की साफ-सफाई का कार्य भी किया गया। इसके साथ ही तपोवन में पौधरोपण कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाये गये। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकाल के दौरान नगर में प्याऊ का संचालन किया गया और पक्षियों के लिए दाना पानी अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर सकोरे लगाये गये है। नगरीय क्षेत्र में विभिन्न नालों की सफाई भी कराई गई है।नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग द्वारा इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के जल संरक्षण पर आधारित संदेश का वाचन भी किया गया। समापन कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री संजय महाना, पार्षदगण श्री विष्णु पाराशर, श्री खालिद फारूकी, श्री अकबर अली, श्री जुगल मेहरा, पार्षद प्रतिनिधि श्री दीपचंद रेगर, समाजसेवी श्री कैलाश पाराशर, डॉ ओमप्रकाश टकसाली, श्री सुधाकर पचौरी, श्री नाथूलाल सोनी, जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह, ब्लॉक समन्वयक श्रीमती नीतू गौतम, उपयंत्री श्री पवन गर्ग आदि उपस्थित रहें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय ने कहा कि अभियान के तहत जिले में जल संरक्षण के कई कार्य संपन्न हुए है, नगरीय क्षेत्र में सीप एवं कदवाल नदी स्थित विभिन्न घाटो की साफ-सफाई का कार्य संपन्न हुआ है। उन्होंने कहा कि फरवरी माह में आयोजित हुई सीप संकल्प पदयात्रा के माध्यम से सीप नदी के संरक्षण की पहल जिला पुरातत्व एवं पर्यटन विकास परिषद द्वारा की गई है। उन्होंने कहा कि नदियों का संरक्षण करना हमारा दायित्व है। नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री संजय महाना ने कहा कि जीवन के लिए जल महत्वपूर्ण है, यह प्रकृति का बडा उपहार है, हमारा नैतिक दायित्व है कि जल संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करें, जल ही जीवन का आधार है और हमारी समृद्धि का भी आधार है। जल संरक्षण में सभी की सहभागिता आवश्यक है, हमें अपने व्यवहार में जल संरचनाओं की स्वच्छता, संरक्षण और रख-रखाव को शामिल करना होगा। जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह द्वारा भी जन अभियान परिषद के माध्यम से जल संरक्षण के लिए आयोजित की गई विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार श्री आदित्य चौहान द्वारा किया गया। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत मॉ सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जलन के साथ हुई। कार्यक्रम के अंत में जल संरक्षण के लिए आयोजित गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों, समूह की महिलाओं, नगरपालिका अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों को प्रशस्ती पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित जन समूह को श्रीमती नेहा सिंह द्वारा जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई। प्रदर्शनी का आयोजन नगरपालिका परिषद श्योपुर द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आयोजित की गई विभिन्न गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, इसके साथ ही कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा जल संरक्षण पर रचित कविता मै पानी की बूंद भी बैनर पर डिस्प्ले की गई। प्रदर्शनी में सीप संकल्प पदयात्रा के दौरान आयोजित की गई गतिविधियां भी फोटोग्राफर्स के माध्यम से प्रदर्शित की गई। अतिथियों एवं उपस्थित नागरिको द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 2, 2026

वीबी जी राम जी योजना का शुभारंभ, ग्रामीण रोजगार की नई गारंटी 
निषादराज भवन में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम
------
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) वीबी जी राम जी योजना के शुभारंभ अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम निषादराज भवन जिला पंचायत परिसर श्योपुर में आयोजित हुआ। आंध्रप्रदेश के तिरुपति जिले के मुक्कावरिपल्ली में आयोजित राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ। 

राष्ट्रव्यापी शुभारंभ अवसर पर केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री भारत सरकार श्री शिवराज सिंह चौहान, आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री एन चन्द्रबाबू नायडू, केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री भारत सरकार श्री चन्द्रशेखर पेम्मासानी एवं श्री कमलेश पासवान तथा आंध्रप्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री पवन कल्याण मौजूद रहें। 

निषादराज भवन जिला पंचायत परिसर श्योपुर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के अवसर पर प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण, पूर्व विधायक श्री दुर्गालाल विजय एवं श्री बृजराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री महावीर सिंह सिसौदिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री नीरज जाट, परियोजना अधिकारी श्री विक्रम जाट सहित पंचायत प्रतिनिधि, विभिन्न पंचायतों के सरपंचगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 

कार्यक्रम का संचालन सीईओ जनपद श्योपुर श्री एसएस भटनागर द्वारा किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुई। इसके पश्चात् ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। 

 उल्लेखनीय है कि वीबी जी राम जी योजना के तहत एक वर्ष में ग्रामीण रोजगार की  125 दिवस रोजगार की गारंटी दी गई है। इस योजना में भुगतान को समयबद्ध और पारदर्शी बनाया गया है। इस योजना में 4 प्रकार के कार्यो के क्रियान्वयन का प्रावधान किया गया है, जिसमें 313 प्रकार के कार्य शामिल है। उन्होंने जानकारी दी कि योजना के तहत जल सुरक्षा से संबंधित 107 प्रकार के विभिन्न कार्य किये जा सकेंगे, कोर रूरल इंफ्रास्ट्रेक्चर से संबंधित 90 प्रकार के ग्रामीण आजीविका से संबंधित 86 प्रकार के तथा विभिन्न प्रकार की आपदाओं के समय राहत पहुंचाने हेतु 35 प्रकार के कार्यो को शामिल किया गया है। 
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

वीबी जी राम जी योजना का शुभारंभ, ग्रामीण रोजगार की नई गारंटी निषादराज भवन में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम ------ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) वीबी जी राम जी योजना के शुभारंभ अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम निषादराज भवन जिला पंचायत परिसर श्योपुर में आयोजित हुआ। आंध्रप्रदेश के तिरुपति जिले के मुक्कावरिपल्ली में आयोजित राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ। राष्ट्रव्यापी शुभारंभ अवसर पर केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री भारत सरकार श्री शिवराज सिंह चौहान, आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री एन चन्द्रबाबू नायडू, केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री भारत सरकार श्री चन्द्रशेखर पेम्मासानी एवं श्री कमलेश पासवान तथा आंध्रप्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री पवन कल्याण मौजूद रहें। निषादराज भवन जिला पंचायत परिसर श्योपुर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के अवसर पर प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण, पूर्व विधायक श्री दुर्गालाल विजय एवं श्री बृजराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री महावीर सिंह सिसौदिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री नीरज जाट, परियोजना अधिकारी श्री विक्रम जाट सहित पंचायत प्रतिनिधि, विभिन्न पंचायतों के सरपंचगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सीईओ जनपद श्योपुर श्री एसएस भटनागर द्वारा किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुई। इसके पश्चात् ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उल्लेखनीय है कि वीबी जी राम जी योजना के तहत एक वर्ष में ग्रामीण रोजगार की 125 दिवस रोजगार की गारंटी दी गई है। इस योजना में भुगतान को समयबद्ध और पारदर्शी बनाया गया है। इस योजना में 4 प्रकार के कार्यो के क्रियान्वयन का प्रावधान किया गया है, जिसमें 313 प्रकार के कार्य शामिल है। उन्होंने जानकारी दी कि योजना के तहत जल सुरक्षा से संबंधित 107 प्रकार के विभिन्न कार्य किये जा सकेंगे, कोर रूरल इंफ्रास्ट्रेक्चर से संबंधित 90 प्रकार के ग्रामीण आजीविका से संबंधित 86 प्रकार के तथा विभिन्न प्रकार की आपदाओं के समय राहत पहुंचाने हेतु 35 प्रकार के कार्यो को शामिल किया गया है। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 2, 2026

जल स्त्रोतों का क्लोरीनिकेशन जारी, फील्ड टेस्ट किट भी प्रदाय की
-----
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जिले के सभी जल स्त्रोतों का क्लोरीनिकेशन कराया जा रहा है। पीएचई ईई श्री श्री अफजल अमानुल्ला ने बताया कि मानसून से पहले श्योपुर जिले के तीनो विकासखण्ड में क्लोरीनिकेशन का कार्य किया जा रहा है।

 इसी क्रम में गत बुधवार को 27 गांवो के 125 हैंडपम्पों एवं अन्य जल स्त्रोतों का क्लोरीनिकेशन किया गया। इसके साथ ही कराहल ब्लॉक के ग्राम कराहल, रानीपुरा माफी, बाढ, मेहरवानी, निमानिया, मोराई, खिरखिरी में 20 आंगनबाडी केन्द्रों पर फील्ड टेस्ट किट प्रदाय की गई, जिससे स्थानीय स्तर पर पानी की जांच की जा सकती है।   
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh

जल स्त्रोतों का क्लोरीनिकेशन जारी, फील्ड टेस्ट किट भी प्रदाय की ----- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जिले के सभी जल स्त्रोतों का क्लोरीनिकेशन कराया जा रहा है। पीएचई ईई श्री श्री अफजल अमानुल्ला ने बताया कि मानसून से पहले श्योपुर जिले के तीनो विकासखण्ड में क्लोरीनिकेशन का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में गत बुधवार को 27 गांवो के 125 हैंडपम्पों एवं अन्य जल स्त्रोतों का क्लोरीनिकेशन किया गया। इसके साथ ही कराहल ब्लॉक के ग्राम कराहल, रानीपुरा माफी, बाढ, मेहरवानी, निमानिया, मोराई, खिरखिरी में 20 आंगनबाडी केन्द्रों पर फील्ड टेस्ट किट प्रदाय की गई, जिससे स्थानीय स्तर पर पानी की जांच की जा सकती है। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh

Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 2, 2026

प्रतिबंध के बावजूद मछली का विक्रय करने पर कार्यवाही
50 किलो मछली जप्त
------
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा मछलियों के प्रजनन काल को दृष्टिगत रखते हुए मत्स्याखेट एवं मछली की बिक्री पर आगामी 15 अगस्त तक रोक लगाई गई है, प्रतिबंध के बावजूद मछली का विक्रय किये जाने पर मत्स्य विभाग ने कार्यवाही करते हुए 50 किलो मछली जप्त कर 5 हजार 500 रूपये की राशि चालान के माध्यम से विभागीय मद में जमा कराई गई है। 

सहायक संचालक मत्स्योद्योग ने बताया कि मछलियो में प्रजनन काल को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा मछली के विक्रय पर आगामी 15 अगस्त तक रोक लगाई गई है। इस अधिसूचना के परिपालन में विभागीय टीम द्वारा किये जा रहे निरीक्षण के दौरान 50 किलो मछली नहर किनारे सलापुरा एवं मछली बाजार श्योपुर से लावारिस जप्त की गई। इस टीम में मत्स्य निरीक्षक श्री कमल प्रताप, श्रीमती वंदना गोयल, श्री रामलखन नरवरिया एवं अवधेश सिंह शाक्य शामिल थे।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

प्रतिबंध के बावजूद मछली का विक्रय करने पर कार्यवाही 50 किलो मछली जप्त ------ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा मछलियों के प्रजनन काल को दृष्टिगत रखते हुए मत्स्याखेट एवं मछली की बिक्री पर आगामी 15 अगस्त तक रोक लगाई गई है, प्रतिबंध के बावजूद मछली का विक्रय किये जाने पर मत्स्य विभाग ने कार्यवाही करते हुए 50 किलो मछली जप्त कर 5 हजार 500 रूपये की राशि चालान के माध्यम से विभागीय मद में जमा कराई गई है। सहायक संचालक मत्स्योद्योग ने बताया कि मछलियो में प्रजनन काल को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा मछली के विक्रय पर आगामी 15 अगस्त तक रोक लगाई गई है। इस अधिसूचना के परिपालन में विभागीय टीम द्वारा किये जा रहे निरीक्षण के दौरान 50 किलो मछली नहर किनारे सलापुरा एवं मछली बाजार श्योपुर से लावारिस जप्त की गई। इस टीम में मत्स्य निरीक्षक श्री कमल प्रताप, श्रीमती वंदना गोयल, श्री रामलखन नरवरिया एवं अवधेश सिंह शाक्य शामिल थे। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 1, 2026