जोगापट्टी: हल्की बारिश में मच्छरगावा नगर पंचायत के विकास के दावे हुए फेल, सड़कों पर लगा पानी, हुआ जलमग्न
योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत मच्छरगांवा के मच्छर गांव चौक से सिरसिया जाने वाली मुख्य सड़क में मच्छरगांवा स्कूल के समीप जलमग्न हो गया है। यह तस्वीर शनिवार के सुबह लगभग 10:00 बजे की बताई जा रही है। जहां बारिश में सड़क पर एक से लेकर डेढ़ फीट तक पानी चल रहा है नगर पंचायत लाख विकास की दावे कर ले लेकिन विकास की दवा यहां पर आकर फेल होता नजर आ रहा है।