#जमानियां क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय हेतिमपुर में नवनिर्मित खगोल विज्ञान कक्ष का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जमानियां की पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर नवनिर्मित खगोल विज्ञान कक्ष का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए शिक्षा के साथ-साथ विज्ञान और तकनीकी ज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को खगोल विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने और नई चीजें सीखने के लिए प्रेरित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
खगोल विज्ञान कक्ष के माध्यम से विद्यार्थियों को अंतरिक्ष, ग्रहों, तारों और ब्रह्मांड से जुड़ी जानकारी को बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिलेगा। विद्यालय में इस तरह की सुविधा शुरू होने से छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक सोच और जिज्ञासा को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री तारकेश्वर वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री राजेन्द्र गिरि, श्री अरविंद सिंह, श्री सुनील सिंह, प्रधानाध्यापक श्री गणेश दत्त पांडेय सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार और उपस्थित लोगों ने इस पहल का स्वागत किया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। Sunita Singh Gahmari #ghazipurnews