इटावा: चकरनगर के भाजपा ब्लाक प्रमुख के खिलाफ क्षेत्र के 34 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने डीएम को दिया अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस
Etawah, Etawah | Jun 4, 2025 चकरनगर के भाजपा ब्लाक प्रमुख के खिलाफ बुधवार को क्षेत्र के 44 में से 34 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है। सभी बीडीसी सदस्यों ने डीएम को सौंपे अपने शपथ पत्रों के माध्यम से अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक बुलाने की मांग की है। सदस्यों ने ब्लाक प्रमुख पर विकास कार्य न कराने का आरोप लगाया।