इटावा: ग्राम जसोहन में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने सरकारी जमीन को कराया कब्जा मुक्त
Etawah, Etawah | Jun 3, 2025 ग्राम जसोहन में प्रशासन ने श्रावस्ती मॉडल के तहत एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने आज मंगलवार की दुपहर 1 बजे लगभग 5 बीघा सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। नायब तहसीलदार नेहा सचान के अनुसार यह भूमि लंबे समय से अवैध कब्जे में थी। श्रावस्ती मॉडल के तहत इस जमीन को चिन्हित किया गया था।