इटावा: ऊसराहार इलाके में मनपसंद लड़की से शादी न होने के चलते युवक ने जहर खाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
Etawah, Etawah | Jun 4, 2025 ऊसराहार के सुतियानी निवासी 22 वर्षीय मनमोहन पुत्र शिशुपाल यादव हरदोई में हाईवे निर्माण प्लांट में काम करता था। मंगलवार को घर आया था। दोपहर तीन बजे मां कुसुमा देवी को उसने बताया कि वह रिश्तेदारी में एक लड़की से शादी करना चाहता है। परिवार वालों के मना करने पर मनमोहन ने क्षुब्ध होकर जहर खा लिया।उपचार दौरान देर रात मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार 3 बजे पीएम कराया।