कोंडागांव: जिले में चल रही जनगणना में तेजी लाने के लिए अधिकारी मैदान पर उतरे, जनगणना कार्यों का किया निरीक्षण
जनगणना 2027 के तहत जिले में चल रहे कार्यों के निरीक्षण हेतु नोडल अधिकारी संतोष मेढ़े, अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी देवेंद्र शोरी एवं चार्ज अधिकारियों ने विभिन्न गणना ब्लॉकों का दौरा किया। अधिकारियों ने प्रगणकों व पर्यवेक्षकों से चर्चा कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा समयबद्ध और त्रुटिरहित कार्य करने के निर्देश दिए।