जयपुर: जयपुर में दोस्ती का झांसा देकर 10वीं की छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म
Jaipur, Jaipur | Jun 24, 2026 जयपुर में एक 15 वर्षीय 10वीं कक्षा की छात्रा को झांसे में लेकर उसका अपहरण और दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने नाबालिग को मोबाइल फोन देकर पहले उससे दोस्ती बढ़ाई, और फिर 2 जून को मिलने के बहाने बुलाकर उसे अगवा कर लिया। डरा-धमकाकर दुष्कर्म करने के बाद आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर घर के पास छोड़ भागा।