तमकुही राज: तमकुहीराज में ट्रैक्टर पलटा, दो गंभीर—सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल#acdent#kushinagr#tamakuhi
तमकुहीराज में गुरुवार को बड़ा हादसा उस समय हो गया जब ट्रैक्टर का स्टेयरिंग फेल होने से वह डूभा गांव के पास गहरे खड्ढे में पलट गया। हादसे में चालक सत्यप्रकाश कुशवाहा और साथी रंजीत कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को निजी अस्पताल पहुँचाया। ग्रामीणों ने सड़क सुधार और सुरक्षा व्यवस्था की मांग तेज कर दी है।