उल्लास एक अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
---
म.प्र. उच्च न्यायालय एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार चलाये जा रहे उल्लास एक अभियान के अंतर्गत दिनांक 24.08.2026 एवं 25.08.2026 को कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ए.डी.आर. भवन जिला न्यायालय पसिर टीकमगढ़ में न्यायिक कर्मचारीगण, अन्य कर्मचारीगण एवं अधिवक्तागण के लिए वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इसीक्रम में आज प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ श्रीमती प्रवीणा व्यास के मुख्य आतिथ्य में कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ए.डी.आर. भवन जिला न्यायालय पसिर टीकमगढ़ में उल्लास एक अभियान के अंतर्गत न्यायिक कर्मचारीगण, अन्य कर्मचारीगण एवं अधिवक्तागण के लिए वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती प्रवीणा व्यास के द्वारा मां सरस्वती एवं महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर श्रीमती प्रवीणा व्यास, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश टीकमगढ़ ने कहा कि उल्लास एक अभियानन्यायालयीन कर्मचारीगण एवं उनके परिवार के सदस्यों तथा अधिवक्तागण व उनके परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य के अधिकारों के संरक्षण हेतु प्रयासरत है। इस अधिकार के संरक्षण हेतु जिला अस्पताल, टीकमगढ़ के विशेषज्ञ चिकित्सकों के सहयोग से कर्मचारीगण के लिए वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें लगभग 130 कर्मचारीगण/अधिवक्तागण एवं उनके परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा कार्यालय में ही अस्थायी रूप से बनाये गये औषधि वितरण केन्द्र से उन्हें आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गई।
आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में डॉ. रेखा बड़गैया, डॉ. योगेश यादव, डॉ. जगदीश प्रजापति, डॉ. विजय जैन, डॉ. लतिका खरे, डॉ. पुष्पेन्द्र कुशवाहा, डॉ. विनय सोनी के द्वारा अपनी चिकित्सीय टीम के साथ कर्मचारीगण एवं अन्य लोगांे का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाकर आवश्यक उपचार प्रदान किया गया।
शिविर में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री शमरोज खान, जिला न्यायाधीश श्री राजकुमार गुप्ता, श्री ज्ञानेश्वरी कुमरे, श्री वरूण पुनासे, श्री कमलेश भरकुण्डिया, मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट श्री आशीष कुमार केशरवानी, जिला रजिस्ट्रार श्री मुदित लटौरिया, सहित अन्य न्यायाधीशगण, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सुनीता गोयल, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अनुज कुमार चंसौरिया, न्यायिक कर्मचारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, के कर्मचारीगण एवं अधिवक्तागण उपस्थित हुए और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh
Tikamgarh, Madhya Pradesh | Aug 24, 2026