लोहरदगा: लोहरदगा में झामुमो कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
लोहरदगा में नीट यूजी 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर शुक्रवार शाम 6 बजे झामुमो ने केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी एनटीए के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। झामुमो जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अहमद के नेतृत्व में नगर कमेटी और छात्र मोर्चा के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक सड़कों पर उतरे।