बीदासर: राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष राजेन्द्र नायक ने बीदासर में शहरी सेवा शिविर का किया अवलोकन
Bidasar, Churu | Jun 24, 2026 राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग अध्यक्ष राजेन्द्र नायक ने बीदासर नगरपालिका में वार्ड सं या 15 व 16 के लिए आयोजित शहरी सेवा शिविर का अवलोकन कर आमजन से संवाद किया।आयोग अध्यक्ष ने विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में आमजन से जानकारी ली तथा आमजन को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। ईओ द्वारका प्रसाद ने निरीक्षण किया