काशी में छात्रों और फूल कारोबारियों के बीच पथराव फायरिंगः 500 मीटर तक सड़क पर बिखरे पत्थर, गार्ड का सिर फटा; 10 पर FIR
Sadar, Varanasi | Aug 18, 2024 वाराणसी में काशी विद्यापीठ कैंपस के बाहर छात्रों और फूल कारोबारियों के बीच मारपीट हो गई। दोनों तरफ जमकर पत्थर फेंके गए। इसमें कई छात्र घायल हो गए। गार्ड का सिर फूट गया। जबकि 10 से अधिक बाइकें तोड़ दी गईं। वहीं कुछ लोगों ने फायरिंग भी की। इसके बाद लोग इधर-उधर भागने लगे।