CM योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचे, विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा कर अफसरों को दिए निर्देश
Sadar, Varanasi | Aug 17, 2024 वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में अधिकारियों से विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। सीएम योगी ने निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं को युद्ध स्तर पर अभियान चला कर मानक के अनुरूप गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराए जाने के लिए संबंधित विभागीय अभियंताओं को दिए निर्देश