सिगरा स्थित भारत माता मंदिर में बीजेपी कार्यकर्ताओ द्वारा रक्षा सूत्र बांधकर मृत रेजिडेंट महिला डॉक्टर को दी श्रद्धांजलि
Sadar, Varanasi | Aug 18, 2024 कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कालेज के महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ गैंगरेप एवं हत्या के बाद पूरे देश में जनाक्रोश है। इसके तहत पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए लोगों द्वारा प्रोटेस्ट एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर रहे है। इसी को लेकर रविवार को बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा रक्षा बंधन पर भारत माता को रक्षा सूत्र बांधकर श्रद्धांजलि दी।