जिला जेल में कैदी से मिलने आयी अभियुक्ता को जिंदा कारतूस के साथ लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Aug 17, 2024 थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा जिला जेल वाराणसी से प्राप्त सूचना के आधार पर जिला जेल वाराणसी में चेकिंग के दौरान कैदी से मिलने हेतु आयी अभियुक्ता संगीता दीक्षित पत्नी अवनीश दीक्षित निवासिनी तुलसीनगर कालोनी थाना सारनाथ वाराणसी को जिला कारागार वाराणसी से 01 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।