भभुआ: भभुआ जगजीवन स्टेडियम से शहर में भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा निकाली गई, हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद
Bhabua, Kaimur | Jun 29, 2025 आज रविवार को भभुआ जगजीवन स्टेडियम से 4:30 बजे शहर में भगवान जगन्नाथ का शोभा यात्रा निकाली गई। हजारों की संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे। श्रद्धालु बिरजू पटेल ने बताया कि जगन्नाथ यात्रा के दौरान एक रथ पर भगवान जगन्नाथ की विशाल मूर्ति को रखकर शहर में विभिन्न मार्गों से निकाला गया है। हजारों श्रद्धालुओं ने रस्सी के सहारे जगन्नाथ भगवान की रथ को लोग खींचते हैं।