भभुआ: उजारी सिकठी गांव में गोली हत्याकांड में व्यक्ति की मौत के बाद पांच लोगों को किया गया गिरफ्तार, एसडीपीओ ने दी जानकारी
Bhabua, Kaimur | Jun 29, 2025 भभुआ थाना क्षेत्र के उजारी सिकठी गांव में गोली हत्याकांड में व्यक्ति की मौत के बाद 5 लोगों को गिरफ्तारी किया गया है। आज रविवार को 4 बजे एसडीपीओ शिव शंकर कुमार ने बताया कि भभुआ थाना क्षेत्र के उजारी सिकठी गांव में भूमि विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के द्वारा न्याज खान को गोली मारकर हत्या कर दिया गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।