कांके: हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बीजेपी के पूर्व विधायक ने भाषा विवाद पर सरकार को घेरा
Kanke, Ranchi | Jun 14, 2025 हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में शनिवार दोपहर करीब दो बजे बीजेपी के पूर्व विधायक अमित मंडल ने भाषा विवाद पर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि खूंटी और पलामू के बाद गोड्डा और देवघर से अंगिका हटाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। स्थानीय युवाओं के बढ़ते आक्रोश के बीच बीजेपी बड़ा आंदोलन कर सकती है।