हुलासगंज: जहानाबाद में पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका, 30 अप्रैल से 14 मई तक जीवन प्रमाणन शिविर
जहानाबाद में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के लिए 30 अप्रैल से 14 मई तक पंचायत व नगर निकायों में जीवन प्रमाणीकरण शिविर लगेंगे। 32,951 लाभार्थियों का प्रमाणीकरण बाकी है। डीएम अलंकृता पाण्डेय ने निर्देश जारी किए हैं। आधार कार्ड के साथ शिविर में पहुंचकर निःशुल्क प्रक्रिया पूरी करें।