इकौना: एचडीएफसी बैंक शाखा इकौना से शनिवार को लापता हुआ प्राइवेट कर्मी, परिवार ने रविवार को पुलिस को दी गुमशुदगी की तहरीर
एचडीएफसी बैंक इकौना शाखा से बीते शनिवार एक प्राइवेट कर्मी लापता हो गया, बताया जा रहा बैंक में प्राइवेट चपरासी के रूप में काम कर रहा भानु बैंक से दवा लेने के लिए बाहर निकाला था। फिर वह वापस बैंक नहीं पहुंचा न ही घर गया, पिता ने बीते रविवार पुलिस में भानु के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई है। वहीं खबर की जानकारी बीते रविवार 5:00 बजे के बाद हुई है।