हैदरनगर: भाजपा नेता रविन्द्र सिंह: प्रधानमंत्री के सात आह्वानों से देश को बनाएं आत्मनिर्भर और सशक्त
वैश्विक स्तर पर उत्पन्न चुनौतियों और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशवासियों से किये गये सात आह्वान पूर्णतः राष्ट्रहित में हैं। यह किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि भारत को आर्थिक रुप से मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।