नौतन: नौतन थाना पुलिस ने अलग-अलग जगहों से एक कांड आरोपी सहित दो पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया, न्यायिक हिरासत में भेजा
नौतन थाना के पुलिस ने गश्ती के दौरान शराब पीकर गाली गलौज करते दो पियक्कड़ को गिरफ्तार कर रविवार के दोपहर दो बजे कार्रवाई करते हुए बताया कि आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दी गई है पकड़े गए पियक्कड़ श्रीनगर गांव निवासी विकास कुमार व कमलेश कुमार बताये गए हैं।वहीं पुलिस ने 287/24 कांड के नामजद व फरार आरोपी योगेन्द्र भारती गोसाईं टोला निवासी को गिरफ्तार किया