रॉबर्ट्सगंज: एकतरफा प्रेम में युवक ने कलेक्ट्रेट परिसर में खुद को जलाने का किया प्रयास, सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
सोनभद्र के जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने कथित तौर पर एकतरफा प्रेम में असफल होने के बाद खुद को आग लगाकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। हालांकि डीएम कार्यालय में तैनात सुरक्षा कर्मियों की सूझबूझ और तत्परता से समय रहते युवक को रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।