फारबिसगंज: फारबिसगंज प्रखंड के प्रभारी प्रखंड प्रमुख सह उपप्रमुख हसीब खान ने कहा जमीनी समस्याओं को लेकर कैम्प का हो आयोजन.
फारबिसगंज प्रखंड के प्रभारी प्रखंड प्रमुख सह उपप्रमुख हसीब खान ने जमीन संबंधी मामलों को लेकर प्रखंड मुख्यालय में कैम्प आयोजित कर मामले को निपटाने की मांग अधिकारियों से की.उन्होंने कहा बड़ी संख्या में जमीन संबंधी मामलों को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों से रोजाना लोग प्रखंड मुख्यालय पहुंचते हैं. लोगों की समस्याओं को देखते हुए कैम्प लगाकर मामले को गंभीरता से देखा जाए.