फारबिसगंज: फारबिसगंज के खैरखां में बीजेपी का चलो गांव की ओर कार्यक्रम आयोजित.
लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा का विशेष अभियान, ‘चलो गांव की ओर’ के तहत खवासपुर मंडल अध्यक्ष सुनील चौरसिया की अध्यक्षता में खैरखां में कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अररिया सांसद प्रदीप सिंह, फारबिसगंज विधायक विधासागर केसरी मौजूद थे. भाजपा ग्रामीण क्षेत्रो में अपनी मजबूत पकड़ के लिए पूरे देशभर में कार्यक्रम आयोजित कर रही है.