#अलीगढ़ के महुआ खेड़ा थाना क्षेत्र के याकूतपुर में खेत की पैमाइश के दौरान किसान और SDM कोल गजेंद्र सिंह के बीच विवाद हो गया। किसान पप्पू सिंह ने SDM पर अभद्रता और बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। किसान का कहना है कि उसके खेत की पहले ही तीन बार पैमाइश हो चुकी है, इसके बावजूद अधिकारी आए दिन खेत नापने पहुंच जाते हैं। पप्पू सिंह के मुताबिक, पैमाइश के दौरान विवाद बढ़ने पर SDM ने कथित तौर पर उससे कहा, “भूत बना दूंगा भूत।” घटना के बाद किसान ने अधिकारियों के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर प्रशासन का पक्ष सामने आना बाकी है।
Koil, Aligarh | Sep 23, 2026