सिंगरौली: सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में सिंगरौली पुलिस को ए ग्रेड के साथ दूसरा स्थान मिला
पुलिस से संबंधित शिकायतों का पूरा लेखा जोखा पुलिस कार्यालय में भी रखा जाता है, जिसमें एसपी एवं उनकी टीम के द्वारा प्रत्येक शिकायत का बारीकी से अवलोकन किया गया, साथ ही प्रत्येक शिकायतकर्ता से व्यक्तिगत मिलकर उनकी बताई समस्याओं का तत्काल निराकरण किया गया। परिणाम स्वरूप माह फ़रवरी कार्यालय 2025 में सी.एम. हेल्पलाइन के निराकरण में प्रदेश मे दूसरा स्थान मिला है।