सिंगरौली: एमपी में तेज आंधी, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, कई जिलों में मौसम बदला, सिंगरौली में बारिश और ओले गिरे
मध्यप्रदेश में अगले कुछ घंटे में कई जिलों में ओले गिरने, तेज आंधी चलने और बारिश होने का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार डिंडौरी, मंडला, अनूपपुर के अमरकंटक, शहडोल, पन्ना और मैहर में आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने और तेज आंधी चलने का संभावना है। वही सिंगरौली में सुबह से ही बारिश हो रही है जहां शाम के समय का इलाके में ओले गिरे हैं।