सिंगरौली: NCL एनएससी ने सीएसआर के तहत हृदय, हड्डी और कैंसर चिकित्सा शिविर का किया आयोजन
शुक्रवार को एनसीएल के जयंत स्थित नेहरू शताब्दी चिकित्सालय द्वारा सीएसआर के तहत नि:शुल्क हृदय, हड्डी एवं कैंसर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सर्वोदय अस्पताल, फरीदाबाद से आए चिकित्सकों ने उपस्थित लोगों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया । इस शिविर में से 150 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।