करछना: थाना करछना परिसर के सामने पुलिस उपायुक्त श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने बड़े मंगलवार के शुभ अवसर पर लोगों को वितरण किया प्रसाद
मंगलवार को करछना थाना परिसर के सामने पुलिस उपायुक्त श्रद्धा नरेंद्र पांडे के द्वारा बड़े मंगलवार के शुभ अवसर पर श्री हनुमान जी का विधि विधान से पूजा अर्चना किया गया। इसके बाद उन्होंने अपने हाथों से मार्ग से गुजर रहे राहगीर एवं स्थानीय लोगों को हलवा पूरी एवं सरबत का प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।