दुर्गावती थाना पुलिस ने नशे के विरुद्ध अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 225.32 ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दुर्गावती बाजार क्षेत्र में छापेमारी की गई। इस दौरान दुर्गावती बाजार निवासी वकील अंसारी पिता-सुकुर मोहम्मद अंसारी को 225.32 ग्राम गांजा के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बरामद गांजा को जप्त कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस आगे की पूछताछ में जुटी है।
Mohania, Kaimur | Jul 11, 2026