डंडई: जनता दरबार में गूंजी ग्रामीणों की समस्याएँ, अधिकारियों ने पेयजल और ज़मीन विवाद के समाधान का दिया भरोसा
Dandai, Garhwa | May 30, 2026 डंडई प्रखंड कार्यालय परिसर में आमजनो की समस्याओं के समाधान को लेकर विशेष सुनवाई की गई। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी देवलाल करमाली एवं अंचल अधिकारी जयशंकर पाठक ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। सुनवाई के दौरान सबसे अधिक शिकायतें पेयजल संकट से जुड़ी सामने आईं। ग्रामीणों ने कई इलाकों में खराब पड़े चापाकल