दमयंती नगर: दमोह-कटनी स्टेट हाईवे पर बमनी के पास सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो की मौत, चार घायल
दमोह-कटनी स्टेट हाईवे पर कुम्हारी थाना क्षेत्र के बमनी गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटकर खाई में गिर गई। हादसे में गुजरात से जौनपुर लौट रहे विश्वकर्मा परिवार के 24 वर्षीय संतोष विश्वकर्मा और 14 वर्षीय शिवानी विश्वकर्मा की मौके पर मौत हो गई। चार अन्य गंभीर घायल हुए, जिन्हें दमोह जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर कर दिया है।