भदोही: चौरी में जालसाज ने सवरपुर निवासी व्यक्ति को बैंक चेकबुक देने के नाम पर खाते से निकाले ₹98000
भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के सवरपुर निवासी नरेंद्र मिश्रा को बैंक चेक बुक देने के नाम पर जालसाज ने उनके खाते से 98 हजार रुपए उड़ा दिए। शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर साइबर पुलिस मामले की जांच का रही है। शिकायत के मुताबिक नरेंद्र मिश्रा ने बैंक चेक बुक के लिए इंटरनेट से मिले एक हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया था इसके बाद जालसाज ने खाते से रुपए उड़ा दिया।