रामपुर: भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी ने 5 सूत्री मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को कलेक्ट्रेट में ज्ञापन दिया
Rampur, Rampur | Jul 9, 2026 भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी ने पांच सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट को दिया है किसानों ने मांग की है कि यूरिया खाद वितरण प्रणाली पुरानी वाली ही लागू की जाए जिससे किसानों को समस्या ना आए यह तस्वीर गुरुवार की दोपहर 2:30 बजे की है जब किसानों ने कलेक्ट्रेट में आकर एक प्रदर्शन किया और पांच सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन दिया।