सुसनेर: शहर में डाक घर का ठिकाना बदला, जूनीकचहरी से हरिनगर में होगा संचालित
डाकघर का पता परिवर्तित हो गया है। अब ग्राहकों को जूनी कचहरी जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आज से पोस्ट ऑफिस का नया ठिकाना हरी नगर हो चुका है। जुनी कचहरी का भवन जर्जर हो चुका था इसलिए पोस्ट ऑफिस ने स्थान परिवर्तन कर दिया है। हरी नगर में एम्बियस स्कूल के पास राजेंद्र बजाज के मकान में इसको शिफ्ट कर दिया गया है। बुधवार सुबह 11 बजे यहां पर सामान शिफ्ट किया गया है।