पन्ना: मुआवजा न मिलने पर आदिवासियों का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Panna, Panna | Dec 16, 2024 पन्ना जिले में मुआवजा न मिलने के खिलाफ जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) संगठन के नेतृत्व में हजारों आदिवासी लोगों ने आज कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मुआवजा की मांग की।