बिंदकी: बिंदकी कोतवाली में फूलों की वर्षा कर स्थानांतरित हुए कस्बा इंचार्ज राजनारायण नायक को दी गई विदाई
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कोतवाली में मंगलवार की सुबह 9 बजे फतेहपुर जनपद के किशनपुर थाना क्षेत्र के मड़ौली चौकी इंचार्ज के रूप में स्थानांतरित हुए कस्बा इंचार्ज बिंदकी रह चुके राजनारायण नायक को फूलों की वर्षा कर विदाई दी गई। इस मौके पर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए। शाल ओढ़ाकर फूल माला पहनाकर व लड्डू खिलाकर मुंह मीठा भी कराया गया। तमाम लोग मौजूद रहे।