टीकमगढ़: राज्यराजेश्वरी मंदिर जीर्णोद्धार: 15.58 लाख की पहली किस्त जारी: कलेक्टर के प्रस्ताव पर धर्मस्व विभाग ने की राशि स्वीकृत
टीकमगढ़ के हवेली रोड स्थित मां राज्यराजेश्वरी मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए पहली किस्त जारी कर दी गई है धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग ने 15 लाख 58 हजार स्वीकृत किए हैं मंदिर की मरम्मत का कार्य लोक निर्माण विभाग पीडब्ल्यूडी करेगा। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 23 लाख 60 हजार रुपए का प्रस्ताव धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग को भेजा था।