पीपलदा: इटावा कस्बे में राजा सूरजमल सिंह की छतरी तोड़ने पर राजपूत समाज ने उपखंड कार्यालय पर रैली निकालकर किया प्रदर्शन
Pipalda, Kota | Sep 24, 2024 जिले के इटावा क़स्बे में आज राजपूत समाज ने बुंदी जिले के तालेड़ा में राजा सूरजमल सिंह की छतरी को कोटा विकास प्राधिकरण द्वारा तोड़ने के विरोध में आज दोपहर 2 बजे उपखंड मुख्यालय पर रैली निकाल कर प्रदर्शन किया गया। इटावा क्षेत्र के राजपूत समाज के लोग आज वाहनों से उपखंड कार्यालय पँहुचे ओर कोटा विकास प्राधिकरण द्वारा राजा सूरजमल सिंह की छतरी को तोड़ने पर विरोध जताया।