बलरामपुर: कोयलरा में मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय का प्रथम स्थापना दिवस मनाया गया
15 मार्च शनिवार दोपहर 12:00 बजे कोयलरा में हवन पूजन कर मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय का प्रथम स्थापना दिवस मनाया गया। कुलपति द्वारा हवन पूजन कर विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला,जिलाधिकारी पवन अग्रवाल, एमएलके कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर जेपी पांडे, डॉ राजीव रंजन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।