बलरामपुर: सदर विधायक पलटू राम ने गोंडा आवास पर क्षेत्रवासियों के साथ मनाई होली
14 मार्च शुक्रवार 12 बजे सदर विधायक पलटू राम ने होलिका दहन स्थल पर पूजन अर्चन कर क्षेत्रवासियों के साथ आवास पर होली खेला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।सदर विधायक ने कहा होली का त्यौहार लोगों में सामाजिक सद्भाव,प्रेम एव भाई चारा की भावना को प्रगाढ़ करता है।उन्होंने कहा रगों का त्यौहार सभी के जीवन में उल्लास लाये यही होलिका महारानी से प्रार्थना है।