मांझी: मांझी एवं दाउदपुर हत्याकांड पर सांसद का बयान, अपराधियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Manjhi, Saran | May 4, 2026 मांझी एवं दाउदपुर में हुई अलग-अलग हत्याकांड की घटनाओं के बाद रविवार की शाम महाराजगंज सांसद सिग्रीवाल पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत मांझी के पार्षद राजा बाबू ठाकुर हत्याकांड में शोक संतप परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढाढस बढ़ाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अपराधी चाहे कोई भी हो कानून के शिकंजे सेबच नहीं सकता।