डलमऊ: गदागंज में ग्रामीण ने पीआरवी पुलिस पर गाली-गलौज और मारपीट का लगाया आरोप
रविवार को समय लगभग 12:00 बजे पूरे इच्छा तिवारी मजरे सुदामापुर गांव के रहने वाले अतुल कुमार ने आरोप लगाया है कि मैं अपनी भतीजी की दवा शहजादपुर लोधौरा देने गया था तभी मखदुमपुर चौकी के निकट पीआरवी अपनी गाड़ी मोड़ रही थी।इस दौरान मैंने अपनी बाइक निकाल लिया, इतने में गाड़ी पर तैनात सिपाही आग बबूला हो गए, और मुझे गाली गलौज करने के साथ-साथ मारपीट किया है।